लेटेस्ट न्यूज़

किसानों की फसल का नुकसान कम करने के लिए योगी सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, जानिए

किसानों की बेहतरी और उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

किसानों की बेहतरी और उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. लोकभवन में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में विभिन्न पारिस्थितिकीय संसाधनों द्वारा खेत में खड़ी फसल, तैयार उपज के सुरक्षित भंडारण के लिए सरकार अगले पांच वर्षों के लिए 192 करोड़, 57 लाख, 75 हजार रुपये की धनराशि खर्च करेगी.