UP Weather/Monsoon Update: यूपी में मॉनसून की उल्टी गिनती शुरू... अगले 24 घंटों के अंदर इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश
UP Weather/Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दस्तक देने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जून से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होगा और जुलाई के पहले हफ्ते में तापमान में 5-7°C की भारी गिरावट आएगी, जिससे लू पूरी तरह खत्म हो जाएगी.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मौसम विभाग से बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे यूपी में अब मॉनसून की उलटी गिनती शुरू हो गई है. मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले 24 से 36 घंटों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर प्रदेश में दस्तक दे देगा और इसके तेजी से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं.