लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: चिपचिपी गर्मी से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने बता दी भारी बारिश की तारीख!

उत्तर प्रदेश में 15 जुलाई को भी उमस और गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन व्यापक या भारी बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Photo Source - AI Generated
social share
Google CTA

UP Monsoon Update: यूपी में इन दिनों उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों का पसीना छुड़ा रखा है. मानसून की सुस्ती के चलते लोग ठंडी हवाओं और राहत की बूंदों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें राहत की फुहार बनकर बरस सकती हैं. तो क्या अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही चिपचिपी गर्मी झेलनी पड़ेगी या मानसून फिर से रफ्तार पकड़ने वाला है? आइए जानते हैं पूरा अपडेट.