लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: मॉनसून के बीच इन 10+ जिलों में पहली बार जारी हुआ बाढ़ को लेकर येलो अलर्ट

UP Weather Update: यूपी के 10+ जिलों में बाढ़ का येलो अलर्ट, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी में 'फ्लैश फ्लड' का खतरा. 17-18 जुलाई को कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: मॉनसून ने उत्तर प्रदेश में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है और इसके साथ ही एक बड़ी चेतावनी भी सामने आई है. प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में पहली बार बाढ़ को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, खासकर आकस्मिक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का खतरा मंडरा रहा है. सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर और गोरखपुर समेत अन्य क्षेत्रों के कुछ जलग्रहण इलाकों में हल्की से मध्यम आकस्मिक बाढ़ का जोखिम बताया गया है. वहीं, 17 जुलाई की सुबह से 18 जुलाई की सुबह तक मध्य और पूर्वी यूपी के साथ बुंदेलखंड में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है, जबकि कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट है.