UP Weather Update: यूपी में इस बार फरवरी में ही क्यों आ गई गर्मी? क्या आप इसका कारण जानते हैं
UP Weather Update: यूपी में फरवरी में ही क्यों बढ़ी गर्मी? जानिए इसका कारण और आज किन जिलों में रहेगा ज्यादा तापमान.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में इस बार फरवरी महीने में ही तापमान सामान्य से ज्यादा बढ़ गया है. आमतौर पर फरवरी में हल्की ठंड बनी रहती है, लेकिन इस बार गर्मी ने लोगों को चौंका दिया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसका मुख्य कारण वैश्विक जलवायु परिवर्तन (Global Warming) और पश्चिमी विक्षोभ की कमी है. इस साल यूपी में सर्दी के अंतिम दौर में बारिश कम हुई, जिससे ठंड जल्द खत्म हो गई और तापमान तेजी से बढ़ने लगा.