UP Weather Update: आज से फिर पलटेगा यूपी का मौसम, ठंड को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी
उत्तर प्रदेश में 10 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं घना कोहरा पड़ सकता है. जानें 10 शहर जहां अधिक ठंड रहेगी.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है और लोग गर्म कपड़ों में दिन गुजार रहे हैं. सुबह का समय कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है, जिससे ठिठुरन और भी बढ़ गई है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने बताया है कि शुक्रवार, 10 जनवरी को कैसा मौसम रहेगा. आईएमडी के मुताबिक, 10 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे सुबह की विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है. विभाग ने कहा कि शीतलहर के चलते तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है, लेकिन दिन के समय धूप खिली रहेगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी.