लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: नहीं लगेगा मॉनसून पर ब्रेक! 28 सितंबर तक के लिए IMD ने की बड़ी भविष्यवाणी

उत्तर प्रदेश में मॉनसून अभी सक्रिय है और 28 सितंबर तक पूर्वी व मध्य यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी यूपी में भी कुछ जिलों में बारिश हो सकती है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून को लेकर कई तरह की कयासबाजी चल रही हैं. कई लोगों का यह मानना है कि यूपी से मॉनसून की विदाई हो गई है. वहीं, कई लोग इसके पक्ष में नहीं हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल फिर यही है कि आखिर सच क्या है? क्या यूपी में अभी मॉनसूनी बारिश होने की संभावना है या नहीं? इसी कश्मकश को दूर करने के लिए हमने भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह से खास बातचीत की. यूपी Tak से बातचीत में अतुल कुमार सिंह ने मॉनसून के संबंध में हमें हकीकत से रूबरू कराया.