लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: 4 जुलाई को यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून के दस्तक देने के बाद से ही प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है. बुधवार 3 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने को मिली.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून के दस्तक देने के बाद से ही प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है. बुधवार 3 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने को मिली. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि यूपी में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा. लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. यूपी में कई शहरों में दिन के समय तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया, जो बीते दिनों 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. IMD की मानें तो अगले 3-4 दिन यूपी में माध्यम से भारी बारिश होने कि संभावना है. IMD ने यूपी के कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.