लेटेस्ट न्यूज़

UP weather update: यूपी के इन 16 जिलों में होगी झमाझम बारिश...अगले तीन दिनों के मौसम को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट

उत्तर प्रदेश में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है. पिछले कुछ दिनों से राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का असर देखने को मिल रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP weather update: उत्तर प्रदेश में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है. पिछले कुछ दिनों से राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का असर देखने को मिल रहा है. इस बीच, मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्रों सहित सहारनपुर, शामली, बरेली, पीलीभीत समेत 16 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में मॉनसूनी बारिश जारी रह सकती है.