लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: वेस्ट यूपी में अभी जारी रहेगा गर्मी का आतंक! मॉनसून को लेकर ये है प्रिडिक्शन

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी ने जीना बेहाल कर रखा है. सुबह होते ही सूरज अपने विकराल रूप में आ जाता है. सूरज की तपिश ने यूपी में जनजीवन पूरी तरह अस्‍त-व्‍यस्‍त कर रखा है. दोपहर होते-होते हवाएं हीट वेव (लू) का रूप ले लेती हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि अगले 2-3 दिनों में पूर्वी यूपी में मॉनसून दस्तक दे सकता है. मगर पश्चिमी यूपी में इस भीषण गर्मी और हीट वेव (लू) से कोई राहत नहीं मिलने वाली है.

ADVERTISEMENT

अगले पांच दिनों रहेगा लू का असर (सांकेतिक तस्वीर)
अगले पांच दिनों रहेगा लू का असर (सांकेतिक तस्वीर)
social share
Google CTA

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी ने जीना बेहाल कर रखा है. सुबह होते ही सूरज अपने विकराल रूप में आ जाता है. सूरज की तपिश ने यूपी में जनजीवन पूरी तरह अस्‍त-व्‍यस्‍त कर रखा है. दोपहर होते-होते हवाएं हीट वेव (लू) का रूप ले लेती हैं. यूपी के कई जिलों से हीट स्‍ट्रोक से मौताें की खबरें भी सामने आ रही हैं. यूपी के लोग ये आस लगाए बैठे हैं कि कब मॉनसून आएगा और कब इस चिपचिपाती गर्मी से राहत मिलेगी. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि अगले 2-3 दिनों में पूर्वी यूपी में मॉनसून दस्तक दे सकता है. मगर पश्चिमी यूपी में इस भीषण गर्मी और हीट वेव (लू) से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. पश्चिमी यूपी में मॉनसून कब आएगा ये तो नहीं पता, लेकिन तब तक यहां के लोगों को इस प्रचंड गर्मी की तपिश झेलनी पड़ेगी.