लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में आज से शुरू होगी बारिश और इतने दिन तक चलेगी... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 27 अप्रैल से बारिश और गरज-चमक का दौर शुरू होगा. मौसम विभाग के अनुसार मई की शुरुआत तक तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी और लू से निजात मिलेगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आसमान से बरस रही आग और भीषण लू की तपिश झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी 'ठंडी' खबर साझा की है. प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के साथ बारिश का दौर शुरू होने वाला है, जो मई की शुरुआत तक गर्मी के तेवरों को ढीला कर देगा.