UP Weather Update: यूपी में अब इस दिन होगी जमकर बारिश, मॉनसून को लेकर मिली ये बड़ी खबर
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. मौसम विभाग ने बताया है कि 21 अगस्त के साथ मॉनसून की स्थिति यूपी में कैसी रहेगी.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: गर्मी और उमस से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आखिरकार राहत भरी खबर आ गई है. भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 22 अगस्त से प्रदेश में मॉनसून की धमाकेदार वापसी होने वाली है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्रों के कारण मॉनसून द्रोणी के दक्षिण में खिसकने से पिछले कई दिनों से बारिश कम हो गई थी, लेकिन अब स्थितियां बदल रही हैं. नम हवाओं के साथ मॉनसून अपनी सामान्य स्थिति में लौट रहा है, जिसके चलते अगले चार दिनों तक यानी 22 से 25 अगस्त तक, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.