UP Weather Update: नोएडा, लखनऊ, कानपुर...यूपी के इन जिलों के लोग रहें बारिश के लिए तैयार, मौसम विभाग का मॉनसून को लेकर लेटेस्ट अपडेट
उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है. आज सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं से और हल्की बारिश से हुई है. ऐसे में बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषड़ गर्मी से लोगों को राहत मिली है.
ADVERTISEMENT

up-monsoon-update-
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है. आज सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं से और हल्की बारिश से हुई है. ऐसे में बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषड़ गर्मी से लोगों को राहत मिली है. इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है. रविवार को उत्तरी और पश्चिमी यूपी में बारिश से तापमान में 1-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को राहत मिली.
