UP Weather Update: यूपी में आज मॉनसून की दमदार वापसी... इन 20+ जिलों में होगी झमाझम बारिश
UP Weather Update: यूपी में एक बार फिर मॉनसून की वापसी हुई है. आज यानी 10 सितंबर को राज्य के 23 जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट है. देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए आखिरकार राहत की खबर आ गई है. मौसम विभाग ने आज यानी 10 सितंबर को राज्य के 23 जिलों में जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि अब गर्मी से छुटकारा मिलेगा और ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है. यह बदलाव किसानों के लिए भी वरदान साबित होगा और हर किसी के चेहरे पर खुशी लाएगा.

