लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून फिर एक बार लेने जा रहा बड़ी करवट, 15 जुलाई से सूबे में ऐसी होगी बारिश

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून 15 जुलाई से फिर सक्रिय होगा. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र से पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार, जबकि पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: मॉनसून की सक्रियता एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बढ़ने वाली है, खासकर पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं. बीती 13 और 14 जुलाई को बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी देखने को मिली थी, लेकिन अब बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र और मॉनसून द्रोणी की अनुकूल स्थिति के कारण मौसम फिर करवट ले रहा है. 14 जुलाई की देर रात से ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश में वृद्धि होने की संभावना है, जबकि 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है. यह बदलाव किसानों और आम लोगों के लिए राहत लेकर आ सकता है, क्योंकि कई इलाकों में अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार है.