UPTak Baithak Logo

UP Weather: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा यूपी का मौसम? IMD ने पूरे हफ्ते का हाल बताया

UP Weather Update: मौसम विभाग ने बताया है कि नवरात्रि के पहले दिन और इस पूरे हफ्ते यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है.

ADVERTISEMENT

UP Weather News
तस्वीर: इंडिया टुडे.
social share
Google CTA

UP Weather News: उत्तर प्रदेश का मौसम फिर पलटी मार गया है. यहां एक बार फिर उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. दरअसल मॉनसून की विदाई उत्तर प्रदेश से तय हो गई है. माना जा रहा है कि अब मॉनसून यूपी में अपने अंतिम दिन गुजार रहा है और जल्द ही इसकी विदाई यहां से हो जाएगी. ऐसे में मॉनसून का असर भी काफी कम हो गया है. माना जा रहा है कि इसलिए ही यूपी में बारिश थम सी गई है और एक बार फिर गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है.