UP Weather Update: यूपी में लू अब और सताएगी...मौसम विभाग ने इन 33 जिलों में जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
UP Weather Update: IMD के लखनऊ केंद्र ने 10 जून से 11 जून तक उत्तर प्रदेश के 33 जिलों में गर्म हवाओं (हीटवेव) और गर्म रातों को लेकर चेतावनी जारी की है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र द्वारा 10 जून से 11 जून 2025 तक के लिए हीटवेव और गर्म रातों को लेकर चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें लोगों को अत्यधिक गर्मी के प्रभाव से बचने की सलाह दी गई है. IMD ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को दोपहर के वक्त बाहर निकलने से बचने की हिदायत दी है.