UP Weather: कौशांबी से लेकर फतेहपुर तक आज होगी भारी बारिश, IMD ने दिया ले लेटेस्ट अपडेट
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बता दें कि प्रदेश के कई हिस्सों…
ADVERTISEMENT

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बता दें कि प्रदेश के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ-साथ भारी बारिश हुई है. अभी भी राज्य के कई इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं, कुछ इलाकों के लोगों को बारिश से राहत भी मिली है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने ट्वीट कर बताया है कि आज यानी 13 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिर सकती है.