UP Weather Update: यूपी के 55 से ज्यादा जिलों में आज बारिश और वज्रपात का IMD अलर्ट जारी, गर्मी से मिलेगी राहत
UP Rainfall Alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 2 जून को प्रदेश के 55 से अधिक जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है.
ADVERTISEMENT

UP Rainfall Alert (Photo: AI Generated)
UP Rainfall Alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 2 जून को प्रदेश के 55 से अधिक जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है. कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी.
