लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather News: गर्मी से लोग परेशान! जानें 16 मार्च को वाराणसी से लेकर नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम

आज यानी 16 मार्च को दिन की शुरूआत खिली धूप के साथ हुई है और मौसम बिल्कुल साफ बना हुआ है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. IMD के मुताबिक, 17 और 18 मार्च को सूबे में हल्की बारिश हो सकती है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है. सुबह की शुरूआत तेज धूप के साथ हो रही है. हालांकि रात में अभी भी हल्की-फुल्की ठंड महसूस की जा रही है. बता दें कि मार्च के महीने की शुरूआत बारिश के साथ हुई थी. वहीं दूसरे हफ्ते से मौसम बिल्कुल सामान्य बना हुआ है. हालांकि इस बीच 13 मार्च को प्रदेश में हुई बारिश की वजह धूप-छांव की आंख मिचोली का खेल जारी है. बता दें कि आज यानी 16 मार्च को दिन की शुरूआत खिली धूप के साथ हुई है और मौसम बिल्कुल साफ बना हुआ है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. IMD के मुताबिक, 17 और 18 मार्च को सूबे में हल्की बारिश हो सकती है.