लेटेस्ट न्यूज़

UP Heavy Rain Alert: यूपी में 10 अगस्त को इन पश्चिमी व पूर्वी जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है और कल 10 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए कई जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update (Photo: AI Generated)
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है और कल 10 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए कई जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है. वहीं ललितपुर और सोनभद्र में लगभग सभी स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि कई अन्य जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और कुछ इलाकों में भारी बारिश की स्थिति बन सकती है.