लेटेस्ट न्यूज़

कल का मौसम 7 जून: यूपी के कई जिलों में फिर आएगी आंधी-बारिश, हीटवेव को लेकर भी आ गया IMD का नया अपडेट

उत्तर प्रदेश में 7 जून को मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है, जिससे बारिश और आंधी पर फिलहाल ब्रेक लगेगा. हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 5 दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है, जबकि 9 से 11 जून के बीच कई जिलों में भीषण लू चलने की आशंका है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Forecast
Photo Source - AI Generated
social share
Google CTA

UP Weather Update 7 June: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम लगातार करवट ले रहा है. मौसम विभाग (IMD) की जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 7 जून को पूरे उत्तर प्रदेश (पूर्वी और पश्चिमी संभाग) में मौसम मुख्य रूप से शुष्क (साफ और शांत) रहने की संभावना है. पिछले दिनों हुई छिटपुट बारिश और आंधी की वजह से राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया था, जिससे लोगों को चुभती गर्मी से राहत मिली है.