UPTak Baithak Logo

UP Weather: IMD ने इन जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट, 27 अगस्त तक ये रहने वाला है वेदर का हाल

UP Weather: एक बार फिर मौसम विभाग यानी IMD ने उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ी जानकारी दी है. मौसम विभाग की मानें तो अभी यूपी में बारिश जारी रह सकती है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Updates
UP Weather Updates
social share
Google CTA

UP Weather Update: वैसे तो इस बार मॉनसून जुलाई में आया था. मगर वह अभी तक यानी अगस्त के आखिरी में भी अपना असर दिखा रहा है. उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश पड़ रही है. करीब-करीब पूरा अगस्त ही बारिश में गुजरा है. माना जा रहा है कि ये मॉनसून के फिर सक्रिय होने की वजह से हो रहा है. इसी बीच कल यानी 22 अगस्त के दिन भी यूपी में बारिश देखने को मिली. यूपी के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई. जहां बारिश नहीं हुई, वहां का मौसम भी सुहाना बना रहा.