लेटेस्ट न्यूज़

UP weather Update: यूपी के इन 25 जिलों में आज होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया ये अलर्ट

UP weather Update: अभी बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एक्टिविटी में कमी देखने को मिली थी, जिससे तापमान में इजाफा हुआ था. मगर राहत भरी खबर यह है कि यूपी में मॉनसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Forecast News
UP Weather Forecast News
social share
Google CTA

UP weather Update: अभी बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एक्टिविटी में कमी देखने को मिली थी, जिससे तापमान में इजाफा हुआ था. मगर राहत भरी खबर यह है कि यूपी में मॉनसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है. सूबे में अब फिर से मॉनसूनी बारिश का दौर शुरू हो गया है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने आने वाले कुछ दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD ने बताया है कि आज यानी 16 जुलाई को यूपी के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी यूपी में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.