UP Weather: यूपी में अभी और बढ़ेगी ठिठुरन, गिरेगा पारा! IMD ने बताया मौसम का पूरा हाल
जैसे-जैसे नया साल करीब आ रहा है, वैसे-वैसे उत्तर प्रदेश में ठंड में इजाफा होता जा रहा है. सूबे में न्यूनतम तापमान में भी पिछले कुछ दिनों में कमी दर्ज की गई है.
ADVERTISEMENT

UP Weather News: जैसे-जैसे नया साल करीब आ रहा है, वैसे-वैसे उत्तर प्रदेश में ठंड में इजाफा होता जा रहा है. सूबे में न्यूनतम तापमान में भी पिछले कुछ दिनों में कमी दर्ज की गई है. सुबह के समय की बात करें तो यहां कई इलाकों में घने कोहरे के कारण लोगों को कम विजिबिलिटी का सामना करना पड़ रहा है. मसलन, अब यूपी के कई इलाकों में कोहरा पड़ना शुरू हो गया है. इस बीच भारतीय मैसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने नया अपडेट दिया है. IMD के अनुमान के अनुसार, मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिन तक मौसम इस तरह का बना रहेगा फिर तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज की जाएगी.