UP Heavy Rain Alert: यूपी में 9 अगस्त को इन 14 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मानसून का असर अगले कुछ दिनों तक बना रहने वाला है. मौसम केंद्र, लखनऊ की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक कल 9 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून का असर अगले कुछ दिनों तक बना रहने वाला है. मौसम केंद्र, लखनऊ की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक कल 9 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बारिश का असर अपेक्षाकृत अधिक देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है. ऐसे में लोगों को मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
