लेटेस्ट न्यूज़

भाई अबान के जनाजे में शामिल होने जा रहे अली अहमद का काफिला जालौन में रुका, फिर अचानक बदला पूरा रूट

अतीक अहमद के बड़े बेटे अली अहमद को छोटे भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए झांसी जेल से प्रयागराज ले जाया जा रहा है. भारी पुलिस सुरक्षा के बीच निकले अली के काफिले को रास्ते में अचानक रोक दिया गया. करीब दो मिनट तक जालौन के उरई के बड़ा गांव के पास झांसी-कानपुर हाईवे पर काफिला रुका रहा.

ADVERTISEMENT

Ali Ahmed Convoy Route Change News
Ali Ahmed Convoy Route Change News
social share
Google CTA

Ali Ahmed Convoy Route Change News: अतीक अहमद के बड़े बेटे अली अहमद को छोटे भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए झांसी जेल से प्रयागराज ले जाया जा रहा है. भारी पुलिस सुरक्षा के बीच निकले अली के काफिले को रास्ते में अचानक रोक दिया गया. करीब दो मिनट तक जालौन के उरई के बड़ा गांव के पास झांसी-कानपुर हाईवे पर काफिला रुका रहा. इसके बाद काफिला दोबारा प्रयागराज के लिए रवाना हुआ, लेकिन इस दौरान उसका रूट भी बदल दिया गया. पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते प्रयागराज जाने की बात थी, लेकिन बाद में झांसी-कानपुर हाईवे से काफिला ले जाने का फैसला किया गया. काफिले में एक काले रंग की स्कॉर्पियो भी शामिल की गई.