लेटेस्ट न्यूज़

UP Tak Ground Report: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में घिरे चंपत राय को लेकर बनारस के पंडितो ने तगड़ा बोल दिया

UP Tak Ground Report: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT रिपोर्ट के बाद काशी के पंडितों और श्रद्धालुओं ने ट्रस्ट पर सवाल उठाए. चंपत राय पर कार्रवाई, ट्रस्ट भंग करने और पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

UP ki Rai
UP ki Rai
social share
Google CTA

UP ki Rai: अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के सनसनीखेज मामले ने अब एक नया और बेहद गंभीर मोड़ ले लिया है. SIT की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अप्रैल के अंत से लेकर 5 जून के बीच मंदिर में एक-दो बार नहीं बल्कि पूरे 70 बार चोरियां हुईं और ये सारी वारदातें सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुईं. इस मामले में ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा की भूमिका संदिग्ध पाए जाने और महासचिव चंपत राय के मौन पर वाराणसी के विप्र और पंडित समाज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. पिशाच मोचन कुंड पर जुटे युवा पुजारियों और देश-भर से आए श्रद्धालुओं ने दोटूक कहा है कि बिना बड़े हुक्मरानों की शह के इतनी बड़ी चोरी मुमकिन नहीं है. इसलिए केवल छोटे प्यादों को मोहरा बनाने के बजाय चंपत राय सहित पूरे शीर्ष नेतृत्व पर कार्रवाई कर इस ट्रस्ट को तुरंत भंग कर देना चाहिए.