लेटेस्ट न्यूज़

फेक न्यूज से निपटने को यूपी पुलिस तैयार, इन्फ्लुएंसर और कॉलेज के छात्र बनेंगे 'डिजिटल वॉरियर्स'

Maha Kumbh 2025 : उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराध और फर्जी खबरों से निपटने के लिए एक नई पहल शुरू की है,

ADVERTISEMENT

यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार
social share
google news

Prayagraj Maha kumbh Mela 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराध और फर्जी खबरों से निपटने के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसके अंतर्गत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कॉलेज के छात्रों को "डिजिटल वॉरियर्स" के रूप में शामिल किया गया है. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि यह नेटवर्क साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा, भ्रामक खबरों का मुकाबला करेगा और आम लोगों को साइबर प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित करेगा. इसके अलावा, पुलिस के सकारात्मक कार्यों और अभियानों का भी प्रचार करेगा.