यूपी में अब अपराधियों की खैर नहीं! धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ चलेगा ये स्पेशल ऑपरेशन
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की पुलिस ने अपराध के खिलाफ कमर कस ली है. माफिया के खिलाफ एक्शन के बाद अब यूपी पुलिस ने…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की पुलिस ने अपराध के खिलाफ कमर कस ली है. माफिया के खिलाफ एक्शन के बाद अब यूपी पुलिस ने अपराधियों को सजा दिलाना मेन एजेंडा बनाने का फैसला किया है. पुलिस ने राज्य में जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों को जल्द सज़ा दिलाने के लिए ऑपरेशन कन्विक्शन (Operation Conviction) शुरू किया है. इस ऑपरेशन के तहत यूपी पुलिस, धर्म परिवर्तन, गौ काशी, लूट और हत्या जैसे अपराधों में प्रभावी पैरवी करके आरोपियों को 30 दिनों के अंदर सजा दिलवाएगी.