लेटेस्ट न्यूज़

UP Police Constable Result 2024: सामने आई डेट, इस दिन जारी हो सकता है यूपी पुलिस एग्जाम का रिजल्ट

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की आंसर-की जारी, रिजल्ट 19-22 सितंबर के बीच आने की संभावना. जानिए पूरी खबर...

ADVERTISEMENT

UP Police Constable Exam Latest Update
UP Police Constable Exam Latest Update
social share
google news

UP Police Constable Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 2024 की यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है. अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी यह है कि लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 से 22 सितंबर के बीच परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सकता है. हालांकि, बोर्ड ने इस संबंध में अबतक कोई आधिकारिक रूप से तारीखों का ऐलान नहीं किया है.