लेटेस्ट न्यूज़

योगी सरकार ने इन कर्मचारियों की बढ़ाई सैलरी, जुलाई से बढ़ी सैलरी, जानें किस पद पर कितना मिलेगा मानदेय

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में जुलाई से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इस फैसले का सीधा लाभ निगम में कार्यरत 310 आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा.

ADVERTISEMENT

UP Outsourced Employees Salary Hike
UP Outsourced Employees Salary Hike (Photo:AI)
social share
Google CTA

UP Outsourced Employees Salary Hike: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में जुलाई से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इस फैसले का सीधा लाभ निगम में कार्यरत 310 आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा. इनमें 249 कंप्यूटर ऑपरेटर, 35 लेखाकार कम टैली ऑपरेटर और 26 प्रोग्रामर शामिल हैं. बढ़ोतरी के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर का मानदेय करीब 20,655 रुपये से बढ़कर 21,420 रुपये और प्रोग्रामर का करीब 42,000 रुपये से बढ़कर 43,313 रुपये हो जाएगा. वहीं लेखाकार कम टैली ऑपरेटरों का मानदेय वरिष्ठता के अनुसार करीब 20 हजार से 26 हजार रुपये तक पहुंच जाएगा.