लेटेस्ट न्यूज़

UP Monsoon Update: केरल में समय से पहले आ गया मॉनसून, अब UP में Monsoon के एंट्री की ये डेट आई सामने

UP Monsoon Update: केरल में 2025 में मॉनसून का सबसे जल्दी आगमन हुआ है, लेकिन उत्तर प्रदेश में इसकी तिथि अभी स्पष्ट नहीं है. IMD के अनुसार, मानसून की प्रगति विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Monsoon Update: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का 2025 में केरल में 24 मई को आगमन हुआ, जो सामान्य तिथि 1 जून से आठ दिन पहले है. यह 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून का सबसे जल्दी आगमन है. हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्पष्ट किया है कि केरल में मॉनसून के जल्दी आगमन का मतलब यह नहीं है कि यह उत्तर प्रदेश (UP) या देश के अन्य हिस्सों में भी जल्दी पहुंचेगा. मानसून की प्रगति विभिन्न वैश्विक, क्षेत्रीय और स्थानीय कारकों पर निर्भर करती है.