केरल में रिकॉर्ड समय से पहले पहुंचा मॉनसून, क्या यूपी में भी जल्दी दस्तक देगा बारिश का मौसम?
UP Monsoon Update: केरल में रिकॉर्ड समय से पहले पहुंचा मॉनसून, जानिए क्या उत्तर प्रदेश में भी जल्दी बरसेंगे बादल.
ADVERTISEMENT

UP Monsoon Update
UP Monsoon Update: दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून इस साल रिकॉर्ड समय से पहले, शनिवार को केरल पहुंच गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 2009 के बाद पहली बार मॉनसून इतना जल्दी भारत की मुख्य भूमि में दाखिल हुआ है. आमतौर पर यह एक जून तक केरल में प्रवेश करता है, लेकिन इस बार यह चार दिन पहले ही पहुंच गया.