लेटेस्ट न्यूज़

UP Monsoon Update: लू की होगी विदाई...17 से पूर्वी और 19 जून से पश्चिमी यूपी के इन 30 जिलों में होगी भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है. इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि 17 जून से पूर्वी और 19 जून से पश्चिमी यूपी में बारिश का दौर शुरू होगा. देखें किन जिलों में हो सकती है बारिश?

ADVERTISEMENT

UP Monsoon Update
UP Monsoon Update
social share
Google CTA

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 15 जून से राज्य में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी, जिससे चल रही लू (हीट वेव) की स्थिति कमजोर पड़ने लगेगी. खासकर 17 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश और 19 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. यह मौसमी बदलाव लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाएगा, जिसका अनुभव वे पिछले कुछ दिनों से कर रहे हैं.