लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के इन 45+ जिलों में ₹1000 पार पहुंचा घरेलू गैस सिलेंडर, सभी शहरों की लिस्ट हो गई आउट

यूपी में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है. बलिया, मऊ, अंबेडकरनगर समेत कई जिलों में घरेलू गैस सिलेंडर 1,000 रुपये के पार पहुंच गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP LPG Price Hike: आम जनता की रसोई के बजट पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद उत्तर प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये के आंकड़े को पार कर गई है. पिछले तीन महीनों में यह दूसरा बड़ा झटका है.