UPTak Baithak Logo

UP: जबरिया रिटायर किए जाएंगे सरकारी कर्मचारी? मुख्य सचिव की चिट्ठी वायरल, जानें क्या लिखा

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (Durga Shankar Mishra) की ओर से जारी एक चिट्ठी की खूब चर्चा हो रही और ये…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (Durga Shankar Mishra) की ओर से जारी एक चिट्ठी की खूब चर्चा हो रही और ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. दरअसल, इस चिट्ठी में अनिवार्य सेवानिवृति के लिए स्क्रीनिंग का हवाला दिया गया है. चिट्ठी में कहा गया है कि अनिवार्य सेवानिवृति के लिए स्क्रीनिंग की कार्यवाही 31 जुलाई 2022 तक पूरी कर ली जाए. चिट्ठी के अनुसार, सभी विभागों से कहा गया है कि वे 50 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों की स्क्रीनिंग करें. 50 वर्ष की आयु के लिए कट ऑफ डेट 31 मार्च 2022 होगी. मुख्य सचिव की चिट्ठी के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार 50 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों (चाहे वह अस्थायी हो या स्थायी) को नोटिस देकर, बिना कारण बताए उसे रिटायर कर सकती है.