UP Cold Update: यूपी के इन 20+ जिलों में गिरा पारा, यहां बढ़ेगी अब ठंड... मौसम बदलने का ये है कारण
UP Cold Update: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है. पश्चिमी यूपी में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, तापमान में आई गिरावट. जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम.
ADVERTISEMENT

UP Cold Update
UP Weather Update: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद वहां से ठंडी हवाएं अब मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही हैं. इसका सीधा प्रभाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में देखने को मिल रहा है, जहां सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. इन सर्द हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर से सटे नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में गुलाबी ठंड का एहसास बढ़ा दिया है, जिससे लोगों को सुबह-शाम हल्की सिहरन महसूस हो रही है.