आगरा से पलवल के लिए चलेगी अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज, जारी हुआ पूरा शेड्यूल
Agra Palwal MEMU Special Train: रेलवे ने आगरा कैंट और पलवल के बीच एक नई अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन 7 सितंबर से 20 सितंबर तक यानी कुल 14 दिनों के लिए चलाई जाएगी.
ADVERTISEMENT

Agra Palwal MEMU Special Train: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने आगरा कैंट और पलवल के बीच एक नई अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन 7 सितंबर से 20 सितंबर तक यानी कुल 14 दिनों के लिए चलाई जाएगी. इस ट्रेन के चलने से आगरा, मथुरा और पलवल रूट पर रोजाना सफर करने वाले आम लोगों, नौकरीपेशा और छात्रों को काफी राहत मिलेगी. ट्रेन में यात्रा करने के लिए पहले से रिजर्वेशन कराने की जरूरत नहीं है. यात्री केवल जनरल टिकट लेकर आसानी से अपना सफर पूरा कर सकते हैं.
आगरा कैंट से पलवल का समय
ट्रेन नंबर 01941 आगरा कैंट-पलवल अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन से सुबह 6:30 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी. रास्ते के सभी स्टेशनों से होते हुए यह ट्रेन सुबह 9:45 बजे पलवल स्टेशन पहुंचेगी.
वापसी में ट्रेन का यह समय
पलवल से आगरा की तरफ ट्रेन नंबर 01942 पलवल-आगरा कैंट मेमू स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन पलवल स्टेशन से सुबह 10:00 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:00 बजे यात्रियों को वापस आगरा कैंट पहुंचा देगी.
For the convenience of passengers, Railways have decided to run Un-Reserved MEMU Special Trains between Agra Cantt Jn. and Palwal, as per the schedule mentioned below. pic.twitter.com/NbejyTmIr9
— Northern Railway (@RailwayNorthern) September 6, 2026
इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
आगरा कैंट और पलवल रूट के बीच यह मेमू स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. यात्रा के दौरान इस ट्रेन का ठहराव रुनकता, बाद, मथुरा जंक्शन, छाता, कोसीकलां और होडल स्टेशनों पर होगा.
यह भी पढ़ें: UP Train Cancel: सितंबर-अक्टूबर में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, बिहार में निर्माण कार्य का यूपी की ट्रेनों पर भी पड़ा असर
