लेटेस्ट न्यूज़

पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फिर पहुंच गए उमर, चालीसवें से पहले किया ये काम करने का ऐलान

गैंगस्टर से माफिया बने मुख्तार अंसारी की कब्र पर वीआईपी लोगों का आना-जाना लगा हुआ है. इस बीच मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे ऊमर अंसारी पिता की कब्र पर पहुंचे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Mukhtar Ansari News: गैंगस्टर से माफिया बने मुख्तार अंसारी की कब्र पर वीआईपी लोगों का आना-जाना लगा हुआ है. इस बीच मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी पिता की कब्र पर पहुंचे. उनके साथ गाजीपुर के सपा विधायक जय किशुन साहू और सकलडीहा, चंदौली से सपा विधायक प्रभुनारायण यादव मजूद रहे. इस मौके पर मुख्तार के बेटे ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 'जेल में खाने में जहर की शिकायत का आरोप तो खुद पिताजी ने ही लगा दिया था. हमने उनके बाद कहना शुरू किया है. 26 तारीख को जब वो बेहोश होकर गिर गए, उनको बांदा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती किया गया. कोई आईसीयू में स्वस्थ भी हो जाता है तो उसे ऑब्जर्वशन में रखा जाता है.