लेटेस्ट न्यूज़

मात्र 816 रुपये की इएमआई पर भारत गौरव ट्रेन से करें इन सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, जानिए किराया और पूरी डिटेल

Jyotirlingas on EMI: इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड भारत गौरव यात्रा पर्यटक ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंगो की यात्रा के टूर पैकेज का संचालन 11 से 22 अप्रैल तक करने जा रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bharat Gaurav Train: भारतीय रेलवे के इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने धार्मिक यात्रियों के लिए एक शानदार मौका पेश किया है. अब आप भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए देश के 7 पवित्र ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकते हैं. यह टूर पैकेज 11 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 तक संचालित होगा जो 11 रात और 12 दिनों का होगा. खास बात यह है कि इस यात्रा को बेहद किफायती बनाने के लिए मात्र 816 रुपये प्रति माह की EMI सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. आइए जानते हैं इस पैकेज की पूरी डिटेल, किराया और बुकिंग की प्रक्रिया.