लेटेस्ट न्यूज़

बरेली मेयर उमेश गौतम को फंसाने के लिए शमोली कौशिक ने सीने प्लांट कराई गोली, शातिर महिला की कहानी जानिए 

Bareilly News: बरेली में एक महिला ने मेयर उमेश गौतम को फंसाने के लिए खुद के अपहरण, गैंगरेप और गोली मारे जाने की झूठी कहानी बनाई. पुलिस जांच में मामला फर्जी निकला और महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार हुए.

ADVERTISEMENT

गैंगरेप और अपहरण की झूठी कहानी का पर्दाफाश
गैंगरेप और अपहरण की झूठी कहानी का पर्दाफाश
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने खुद को गोली मारने का नाटक कर शहर के चर्चित मेयर डॉ. उमेश गौतम और उनके बेटे को फंसाने की साजिश रची. बरेली पुलिस ने इस फर्जीवाड़े का खुलासा कर इस मामले में महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि महिला ने पहले भी साल 2022 में मेयर के खिलाफ झूठे रेप के आरोप लगाए थे, जिसका मकसद चुनाव को प्रभावित करना था.