मुख्तार का शव पहुंचने से पहले कब्रिस्तान में दिखा ये नजारा, पुलिसवाले क्या लोगों को रोकेंगे?
माफिया से नेता बने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को शनिवार सुबह 10 बजे के बाद कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, जिसके लिए गाजीपुर जिले के यूसुफपुर मोहम्मदाबाद स्थित उनके पैतृक आवास पर तैयारियां चल रही हैं.
ADVERTISEMENT

Mukhtar Ansari Death News: माफिया से नेता बने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को शनिवार सुबह 10 बजे के बाद कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, जिसके लिए गाजीपुर जिले के यूसुफपुर मोहम्मदाबाद स्थित उनके पैतृक आवास पर तैयारियां चल रही हैं. पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियां यहां लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं और अंसारी के आवास से करीब आधा किलोमीटर दूर कालीबाग कब्रिस्तान तक सुरक्षा घेरा बढ़ाया जा रहा है. पुलिस, पीएसी (प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी) और अर्धसैनिक बलों के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं. पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की गई है.
