लेटेस्ट न्यूज़

आंसू टपके और लगे बोल फूटने... पुलिस के सामने आते ही हनीमून पर पति राजा को मारने वाली सोनम का ये हाल हो गया

Sonam Raghuvanshi Latest Updates: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है. मामले की मुख्य आरोपी और राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने इस बात को SIT के सामने कबूल किया है कि उसी ने अपने पति की हत्या करवाई थी.

ADVERTISEMENT

Sonam Raghuvanshi Latest Updates:
Sonam Raghuvanshi Latest Updates:
social share
google news

Sonam Raghuvanshi Latest Updates: इस वक्त देश के सबसे चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है. आपको बता दें कि इस मामले की मुख्य आरोपी और राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने इस बात को SIT के सामने कबूल किया है कि उसी ने अपने पति की हत्या करवाई थी. लेटेस्ट जानकारी ये सामने आई है कि सोनम SIT के सवालों के सामने टूट गई और उसने रोते हुए माना कि उसी ने प्रेमी राज के लिए अपने पति राजा को रास्ते से हटाया था. आपको बता दें कि यह खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने सोनम और अन्य आरोपियों के बीच वारदात के बाद हुई मुलाकात के सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से बरामद हुई उसकी शर्ट की तस्वीरें उसके सामने रखी थीं.