लेटेस्ट न्यूज़

पति राजा को मारने वाली सोनम को अल्बर्ट पीडी ने पकड़वा दिया! कौन है ये शख्स जिसने किया गजब का काम?

Sonam Raghuvanshi Latest Updates: मेघालय में पति राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतार देने वाली सोनम की साजिश का पर्दाफाश करने वाला अल्बर्ट पीडी नामक शख्स कौन है? खबर में आगे जानिए उसके बारे में.

ADVERTISEMENT

raja and sonam
तस्वीर में राजा और सोनम
social share
google news

Sonam Raghuvanshi Latest Updates: मध्य प्रदेश के इंदौर से शादी के बाद हनीमून मनाने मेघालय पहुंचे सोनम और राजा रघुवंशी के अचानक लापता होने की खबर ने पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया था. दुर्गम पहाड़ी इलाकों में टीमों को भेजा गया, सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग रहा था. तभी इस रहस्यमयी गुमशुदगी और हत्या के मामले में स्थानीय गाइड अल्बर्ट पीडी की एंट्री हुई, जिसकी एक अहम जानकारी ने पुलिस को उस सुराग तक पहुंचाया जिसने सोनम रघुवंशी के पूरे षड्यंत्र से परदा हटा दिया. बता दें कि मेघायल से कथित तौर पर गायब हुई सोनम रघुवंशी, यूपी के गाजीपुर जिले में मिली थी. खबर में आगे जानें अल्बर्ट पीडी ने पुलिस को क्या बताया था?