मुख्तार को हिलाने वाली DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने जब लखीमपुर खीरी में संभाला ऑफिस तो ये हुआ
UP News: बांदा की डीएम रही दुर्गा शक्ति नागपाल को सरकार ने अब लखीमपुर खीरी जिले का जिलाधिकारी बना दिया है. अपनी दबंगाई और सख्त फैसलों से चर्चाओं में रहने वाली आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल ने जब लखीमपुर खीरी की जिम्मेदारी संभाली, तब भी वहां का नजारा देखने लायक था.
ADVERTISEMENT

DM Durga Shakti Nagpal
UP News: उत्तर प्रदेश की दबंग और चर्चित आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल हमेशा किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं. कभी माफियाओं और अपराधियों पर अपने एक्शन को लेकर तो कभी अपने सख्त फैसलों से, आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल हमेशा मीडिया की सुर्खियां बनती ही रहती हैं. इस बीच हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल का ट्रांसफर लखीमपुर खीरी कर दिया. इससे पहले वह बांदा के जिलाधिकारी पद पर तैनात थीं.