UPTak Baithak Logo

धधक रहें हैं यूपी के ये जिले, पारा जमकर चढ़ रहा, पर इन शहरों में ओले पड़ने का अलर्ट जारी

Uttar Pradesh Weather Alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच पूर्वी जिलों में ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए किन जिलों में राहत मिल सकती है. 

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

Uttar Pradesh Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मई की शुरुआत गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप के साथ हो रही है. राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, जिससे लोगों को दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदलने के संकेत जरूर मिल रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 1 मई के लिए पूर्वी यूपी में बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. इससे इन इलाकों में गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है.