सवा महीने में 70 बार चोरी... राम मंदिर चढ़ावे की लाइव चोरी करते पकड़ा गया टिन्नू यादव का करीबी मनीष यादव कौन है?
Ram Mandir Update: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने 70 बार चोरी की पुष्टि के बाद 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. करीब 80 लाख रुपये बरामद हुए हैं और पूरे सिंडिकेट की जांच तेज कर दी गई है.
ADVERTISEMENT

Story of Manish Yadav
Ram Mandir Update: अयोध्या के राम मंदिर से सामने आए चढ़ावा चोरी के मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है. इस मामले पर जहां एक तरफ सियासत गरमाई हुई है, वहीं दूसरी तरफ जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की तहरीर पर दर्ज हुई एफआईआर के बाद पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. लेकिन इस पूरी जांच का सबसे बड़ा और सनसनीखेज मोड़ तब आया जब 27 अप्रैल से 5 जून के बीच की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई. इस सवा महीने के भीतर नोटों की गिनती के दौरान एक-दो बार नहीं बल्कि पूरे 70 बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. यानी रोजाना औसतन 2 से 3 बार मंदिर के चढ़ावे पर हाथ साफ किया जा रहा था. यह कोई अकेला शख्स नहीं कर रहा था बल्कि ट्रस्ट और बैंक कर्मियों के सहयोग से चल रहा एक पूरा संगठित सिंडिकेट था.