लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: अखबार के विज्ञापन पर भरोसा पड़ा भारी, रायबरेली में CNG पंप के नाम पर किसान से 13.21 लाख की ठगी

Raebareli Crime News: रायबरेली में सीएनजी पंप की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर किसान से 13.21 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. अखबार में छपे विज्ञापन पर भरोसा कर पीड़ित ने अलग-अलग शुल्क के नाम पर रकम जमा की. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

अखबार के विज्ञापन पर भरोसा पड़ा भारी, रायबरेली में CNG पंप के नाम पर किसान से 13.21 लाख की ठगी
अखबार के विज्ञापन पर भरोसा पड़ा भारी, रायबरेली में CNG पंप के नाम पर किसान से 13.21 लाख की ठगी
social share
google news

Raebareli News: सीएनजी पेट्रोल पंप की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर एक किसान से लाखों रुपये ऐंठने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जालसाजों ने शातिर तरीके से झांसे में लेकर किसान से कुल 13 लाख 21 हजार रुपये की ठगी कर ली. पीड़ित की शिकायत पर व एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.