लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आया हलवाई, मौत

Raebareli Accident News: रायबरेली के लालगंज में होटल में काम करने वाले 30 वर्षीय हलवाई की मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई. साथी कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आया हलवाई, मौत
रायबरेली में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आया हलवाई, मौत
social share
google news

Raebareli News: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बे में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहाँ एक होटल में काम करने वाले एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. युवक सुबह मोबाइल चार्ज करने के लिए बोर्ड में चार्जर लगा रहा था, तभी वह बिजली के तेज करंट की चपेट में आ गया. इस हादसे से होटल स्टाफ और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.